वविशाल कलश यात्रा के साथ 11वें श्रीमद् देवी भागवत एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143,

 

भोपाल/ पुष्पा नगर कॉलोनी, नारायण हॉस्पिटल के पास 80 फीट रोड, भोपाल में आयोजित 11वें श्रीमद् देवी भागवत एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का विधिवत विशाल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर, नवीन नगर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, युवा एवं वरिष्ठजन शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए धार्मिक आस्था प्रकट की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सत्येंद्र राहुल प्यारे सिंह रेखा सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कथा का आयोजन 21 जनवरी से 27 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जिसमें राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पं. बृजविहारी गंगेले महाराज (श्रीधाम वृन्दावन) द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। आयोजन के संरक्षक जयनारायण चौकसे, पूनम चौकसे एवं प्रतिभा चौकसे हैं, जबकि मुख्य संरक्षक के रूप में विश्वास कैलाश सारंग, मालती राय (महापौर), एम.एल. राय (एडवोकेट), विमलेश ठाकुर, विक्की ठाकुर, रोहित ठाकुर, गीता माली, आनंद अग्रवाल, अशोक वाणी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। महायज्ञ संरक्षक नितिन पाठक, मुख्य यजमान हरिनारायण विश्वकर्मा, सत्येंद्र प्यारे सिंह रेखा सिंह, संचालक हरिओम ठाकुर, उपसंचालक दिनेश साहू, प्रभारी रोहित भवानो एवं व्यवस्थापक गिरीश माली के नेतृत्व में समिति पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।