समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार, 12 प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति
समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार, 12 प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल - समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री अखिलेश यादव की सहमति से मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश के विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियाँ की गई हैं। यह नियुक्तियाँ प्रदेश संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनआधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से अनुभवी, सक्रिय एवं जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाते हुए जनसमस्याओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं एवं वंचित वर्गों के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाएंगे।
जारी सूची के अनुसार श्री दिनेश पांडेय को प्रदेश प्रमुख महासचिव, श्री ललित गौर को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा श्री शैलेन्द्र यादव को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं श्री राजेंद्र कुमार यादव एवं श्री रामविजय यादव को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। श्री रणवीर यादव को प्रदेश प्रभारी मजदूर सभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा श्री परमवीर सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी नियुक्त किया गया है। श्री इंद्रकुमार पटेल (जबलपुर), सुश्री मोहिनी अहिरवार (रायसेन) एवं श्री अनिल पवार (देवास) को प्रदेश सचिव बनाया गया है। वहीं श्री इंद्रकुमार निमोणकर (देवास) तथा श्री बी.एल. यादव (मऊगंज) को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संगठन में शामिल किया गया है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने बताया कि यह संगठनात्मक विस्तार आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को और धार मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश में एक मजबूत, संघर्षशील एवं जनविश्वास आधारित विकल्प के रूप में उभरने के लिए निरंतर संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कार्य कर रही है।
भवदीय
समाजवादी पार्टी, मध्यप्रदेश
प्रदेश मीडिया विभाग, भोपाल
