संगीत की विरासत को संजोने वाले कपूर नागर को मिला सरवन कुमार अवॉर्ड
संगीत की विरासत को संजोने वाले कपूर नागर को मिला सरवन कुमार अवॉर्ड
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। संगीत की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए नर्मदापुरम के कपूर नागर को सरवन कुमार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्कार सेना द्वारा भोपाल के गुलाब उद्यान में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री पी.पी. शर्मा ने कपूर नागर को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कपूर नागर ने संगीत को केवल कला नहीं बल्कि संस्कार के रूप में समाज तक पहुंचाया है और वर्षों से संगीत की विरासत को सहेजते हुए नई पीढ़ी को उससे जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है।
संस्कार सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि कपूर नागर का समर्पण, अनुशासन और संगीत के प्रति उनकी निष्ठा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में उपस्थित संगीत प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने कपूर नागर के योगदान की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उन्हें सम्मान के लिए पूर्णतः योग्य बताया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद कपूर नागर ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें संगीत साधना को और अधिक निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।
