नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर की पत्रकार वार्ता
नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर की पत्रकार वार्ता
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम, मध्य प्रदेश द्वारा आज एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता के दौरान संगठन ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली, नियुक्तियों के नाम से वरिष्ठता निर्धारण तथा एनपीएस में परिवार पेंशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सरकार से ठोस निर्णय लेने का आह्वान किया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान पेंशन व्यवस्था से कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है और पुरानी पेंशन योजना ही कर्मचारियों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों के हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
पत्रकार वार्ता में संगठन ने प्रदेश के समस्त कर्मचारी संगठनों एवं सामाजिक संगठनों से भी अपील की कि वे इन मांगों को सरकार तक पहुंचाने में सहयोग करें और पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें।
संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।
