*पेंशनर्स की 09 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया सेवा निवृत अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ जिला ग्वालियर ने*  

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

कलेक्टर ग्वालियर को माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन दिया आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को सेवा निवृत अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ जिला ग्वालियर के द्वारा आदरणीय बसंत पुरोहित प्रदेश संरक्षक एवं भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख श्री सुरेंद्र भदौरिया एवं जिला ग्वालियर के संरक्षक श्री कालीचरण शर्मा के नेतृत्व में पेंशनर्स की 09 सूत्रीय मांगों मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 ।06।A के तहत सहमति के प्रावधान को समाप्त करने , नियमित कर्मचारियों को देय दिनांक से महंगाई भत्ता देने, 65 वर्ष की आयु में आयुष्मान का लाभ प्रदान करने, पेंशनर्स की मृत्यु पर एक्सग्रेशिया रुपए 50000 देने, 6बे वेतनमान का 36 माह का एरियर माननीय उच्च न्यायालय एवं कैबिनेट के आदेश अनुसार देने, 07बे वेतनमान के 27 माह का एरियर देने , 65 वर्ष की आयु में पेंशन में 20 प्रतिशत वृद्धि करने, शिक्षकों को चतुर्थ बेतनमान के शीघ्र लाभ प्रदान करने, जिला कोषालय के द्वारा पेंशनर्स को डिजिटल कार्ड जारी करने के सम्बन्ध में निर्देश जारी करने हेतु ज्ञापन दिया गया सेवा निवृत अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा दिया गया ज्ञापन कलेक्टर जिला ग्वालियर से नियुक्त अधिकारी एस डी। एम ने मध्य प्रदेश शासन को भेजने का आश्वासन देते हुए ज्ञापन प्राप्त किया। इस ज्ञापन मे प्रीतम गोयल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य म प्र राज्य कर्मचारी संघ, जिला संयोजक सुनील आर्य,सह संयोजक राजकुमार पाण्डेय पूर्व संभागीय उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा सुल्तान सिंह नरवरिया प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अध्यक्ष योगेश शर्मा,जयेश दुबे,ज्ञापन के पूर्व रैली निकालते हुए एवं नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे ज्ञापन देने में अरुण कुमार शर्मा जिला सचिव श्याम सिंह राठौर अध्यक्ष जगनमोहन शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष अनिल सारस्वत अरुण कुमार सिंह जादौन उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव सहसचिव दिनेश गुप्ता कोषाध्यक्ष प्रमोद चतुर्वेदी रामजीलाल यादव आर के जायसवाल एन एस परमार रामकृपाल सिंह कुशवाह, गिरीश मिश्रा दिनेश मिश्रा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश मिश्रा आदि बड़ी संख्या मेंसदस्यों ने शामिल हुए सेवा निवृत अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ ने सभी का आभार व्यक्त किया।