नवांकुर सेक्टर 05 सिराली ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत सेक्टर स्तरीय ग्राम चौपाल आयोजित
नवांकुर सेक्टर 05 सिराली
ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत सेक्टर स्तरीय ग्राम चौपाल आयोजित
भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
सिराली (हरदा)।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत हरदा जिले के विकासखंड खिरकिया में दिनांक 22 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत भगवानपुरा में सेक्टर स्तरीय ग्राम चौपाल बैठक का आयोजन किया गया।
यह अभियान राज्य सरकार की एक महत्त्वपूर्ण पहल है, जिसके अंतर्गत 16 विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने का उद्देश्य रखा गया है। अभियान का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास, स्वावलंबन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
अभियान के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में सामाजिक समरसता एवं नागरिक सेवा भाव को प्रोत्साहित किया जा रहा है। शासन की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र परिवारों को आवेदन के माध्यम से लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर भी नियमित रूप से ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीणजन योजनाओं से जुड़ सकें।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री संदीप जी गौहर द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उपस्थितजनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात नवांकुर संस्था नव ज्योति समाज सेवा समिति, बिचपुरी मॉल में संचालित नर्सरी का भ्रमण भी कराया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक विनीता शाह, परामर्शदाता मुकेश कुम्हारे, अंजना श्रीवास्तव, समिति सदस्य अमर कनारे, मनोहर कोगे, छात्र दुर्गेश बडगुजर, नवांकुर संस्था नवज्योति समाज सेवा समिति बिचपुरी मॉल के प्रभारी सुनील मंडराई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उप
स्थित रहे।
