नगर निगम कर्मचारी श्रमिक संघ की नई कार्यकारिणी गठित

 

शिरीष सिंह बने I.S.B.T मुख्यालय कार्यालयीन कर्मचारियों के अध्यक्ष

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल नगर पालिक निगम कर्मचारी श्रमिक संघ शाखा भोपाल द्वारा I.S.B.T परिसर में आयोजित कार्यक्रम में माननीय प्रांत अध्यक्ष साबिर खान की अध्यक्षता में श्री शिरीष सिंह को नगर निगम मुख्यालय I.S.B.T के कार्यालयीन कर्मचारियों का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अध्यक्ष बनने के पश्चात श्री शिरीष सिंह द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें श्रीमती प्रणिता वर्के (अध्यक्ष महिला विंग), उपाध्यक्ष महेंद्र पुरी, विवेक सिंह, योगेश साहू, तेज नारायण, सचिव संजय मालवीय, सह सचिव आदिल अली, सलाहकार अमित नामदेव, कोषाध्यक्ष शिव कांत शर्मा व सौरभ शर्मा, मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह, संगठन मंत्री विकास ठगेले, राम बाबू, राजकुमार, सलमान उद्दीन तथा कार्यकारिणी सदस्य संजय कुम्हारे, अजय खरे, मुरलीधर वर्के एवं मनीष गिल को मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम में वाहन चालक संघ अध्यक्ष इरफान अल्ताफ, नगर निगम प्रभारी नवल गौरे, श्रमिक संघ अध्यक्ष मुशीर मोहम्मद, हेवी मशीनरी अध्यक्ष सलमान खान, कोषाध्यक्ष बिलाल भाई, कार्यालय सचिव अदनान अहमद, ज़फर खान (ज़ोन 2-3), अध्यक्ष अनवर खान, ज़फर अली, उपाध्यक्ष नवेद खान, ट्रांसफर स्टेशन अध्यक्ष नीरज गौहर, वर्कशॉप उपाध्यक्ष अफज़ल नवाज़, सुमीर बैग सहित बड़ी संख्या में संगठन सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संगठन की मजबूती एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।