तनिष भाटी के प्रथम जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

 

भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 

 

 

बालागांव। ग्राम बालागांव में नन्हे बालक तनिष भाटी के प्रथम जन्मदिन के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित परिजनों एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान मुरलीधर भाटी, जितेन्द्र भाटी, अभिषेक भाटी एवं मानस भाटी सहित परिवारजन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने तनिष भाटी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि जन्मदिन जैसे शुभ अवसर पर वृक्षारोपण करना न केवल सामाजिक सरोकार का प्रतीक है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित पर्यावरण देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।