बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर राम लखन कौशल्या पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारंभ
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर राम लखन कौशल्या पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारंभ
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल पिपलिया कुंजन गढ़, बंगरसिया स्थित कैपिटल ग्रीन कॉलोनी, सीआरपी के सामने गेट नंबर-2 के पास बसंत पंचमी के पावन अवसर पर राम लखन कौशल्या पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया। ज्ञान, विद्या और नवचेतना के प्रतीक इस शुभ दिन पर विद्यालय का उद्घाटन होना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि माना जा रहा है।
विद्यालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर आर.के. मिश्रा, पुलिस उप महानिरीक्षक (चिकित्सा), संयुक्त अस्पताल, केंद्रीय पुलिस बल, भोपाल द्वारा कर कमलों से किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावकगण एवं शिक्षा प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. आर.के. मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि
“शिक्षा ही किसी भी समाज और राष्ट्र की असली पूंजी होती है। यदि बच्चों को सही दिशा, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले तो वे देश का भविष्य सशक्त बना सकते हैं। राम लखन कौशल्या पब्लिक स्कूल जैसी संस्थाएं इस दिशा में सराहनीय कार्य करेंगी।”
विद्यालय के संचालक राहुल तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि
“हमारा उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं है, बल्कि बच्चों की रुचि, क्षमता और प्रतिभा के अनुसार उन्हें ऐसा वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन सकें। आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं, और उन्हें उच्च एवं नैतिक शिक्षा देकर हम देश की नींव को और मजबूत करना चाहते हैं।”
उन्होंने आगे बताया कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षा पद्धति, अनुशासन, संस्कार और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ जीवन मूल्यों को भी आत्मसात कर सकें।
कार्यक्रम के अंत में बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्या की देवी माँ सरस्वती का पूजन किया गया और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। शुभारंभ समारोह उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। यूनिवर्सिटी सेकंड ने कहा कि हम बच्चों को बिल्कुल घर जैसा माहौल देंगे इस अवसर पर भूतपूर्व सरपंच सुरेश मीणा, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति
मौजूद थे
