सेन समाज का ऐतिहासिक महाकुंभ 31 जनवरी को सागर में, देशभर की प्रतिष्ठित हस्तियों की रहेगी मौजूदगी
सेन समाज का ऐतिहासिक महाकुंभ 31 जनवरी को सागर में, देशभर की प्रतिष्ठित हस्तियों की रहेगी मौजूदगी
संतोष योगी की खबर 99932 68143
सागर। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जनशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सेन समाज द्वारा विश्व के सबसे बड़े सेन महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन 31 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश के सागर शहर में कलेक्ट्रेट के पास स्थित पीटीसी ग्राउंड में संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश्वर सेन के नेतृत्व में किया जा रहा है।
सेन समाज के प्रदेश महामंत्री श्री नन्दकिशोर श्रीवास (नन्दू भैया), भैरोपुरा भोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री श्री गोविंद सिंह, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, बिहार के कृषि मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय विधायक श्री रिकेश सेन, प्रतिनिधि श्री लक्ष्मी नारायण सेन सहित मध्य प्रदेश के अनेक विधायक एवं मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सेन समाज की शान, प्रसिद्ध क्रिकेटर कुलदीप सेन, रिंकू सिंह, माउंटमैन अंकित सेन, महिला क्रिकेटर सुनीता सराठे, उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय नेता अनुराग सेन, बुंदेलखंड सेंगर प्रिया सेन सहित समाज की अनेक विशिष्ट विभूतियां सहभागिता करेंगी।
महाकुंभ के दौरान सेन समाज एवं सनातन हिन्दू समाज की गौरवशाली प्रतिभाओं को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने इसे सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और प्रतिभा सम्मान का ऐतिहासिक मंच बताया है।
आवाहनकर्ता
विवेक श्रीवास
जिला उपाध्यक्ष, सेन समाज भोपाल
सेन समाज एवं समस्त सनातन हिन्दू समाज को 31 जनवरी 2026 को सागर पहुंचकर इस ऐतिहासिक महाकुंभ में सहभागिता करने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
