सिद्धेश्वरी मंदिर में 1001 दीप जलाकर मनाया गया अयोध्या श्री राम मंदिर उत्सव

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल/ गोविंदपुरा छत्रसाल नगर स्थित सिद्धेश्वरी मंदिर में वर्ष 2024 में निर्मित अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर के उपलक्ष्य में श्रद्धा और उत्साह के साथ दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में 1001 दीपक प्रज्वलित कर श्रीराम भक्ति का भव्य प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम की विशेष पहचान यह रही कि इसमें सम्मिलित सभी महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण किए, जिससे वातावरण और भी दिव्य व आकर्षक बन गया। दीपों की जगमगाहट और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

इस कार्यक्रम का आयोजन मंजूलता गुप्ता, नीतू सिंह, सुमन भदौरिया एवं अर्चना पटेल द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य श्री राम मंदिर निर्माण की खुशी को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना और धार्मिक-सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही और क्षेत्रवासियों में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।