राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत में हरदा जिले ने रचा नया इतिहास
भोपाल हेडलाइंस संजय योगी की खबर 7805953532
हरदा।राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी भागवत द्विवेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में संगठन को सशक्त एवं विस्तार देने की दिशा में हरदा जिले ने ऐतिहासिक कदम उठाया है।
संभाग अध्यक्ष नर्मदापुरम गोपाल शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष संजय योगी की सहमति से एक साथ 16 पत्रकार साथियों ने राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूती प्रदान की। यह कदम संगठनात्मक एकता और पत्रकार हितों के संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में—
दिनबंधु गौर, अकिल खान, अनिल मालवीय, शेख अफरोज, रघुवीर राजपूत, संजय नामदेव, अरुण तिवारी, संजोग व्यास, दीपक बिल्लौरे, पिंकेश शर्मा, राजेंद्र बिल्लौरे, अमित विले, यश पांडे, देवी सिंह सेजकर सहित अन्य पत्रकार शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय योगी ने सभी नवप्रवेशी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।
संगठन में एक साथ बड़ी संख्या में सदस्यता से हरदा जिला प्रदेश स्तर पर एक सशक्त इकाई के रूप में उभरकर सामने आया है।
