माँ शारदे म्यूजिकल अकैडमी हरदा में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी पर्व
माँ शारदे म्यूजिकल अकैडमी हरदा में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी पर्व
भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
हरदा। ज्ञान कला और संगीत की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी का पावन पर्व माँ शारदे म्यूजिकल अकैडमी, हरदा में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं संगीतमय हो गया।
कार्यक्रम में अकैडमी के संचालक एवं संगीत गुरु श्री अजय कुशवाहा लवीना काले ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगीत केवल कला नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन के बिना न तो संगीत की साधना पूर्ण हो सकती है और न ही जीवन की दिशा स्पष्ट होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर अभ्यास अनुशासन और विनम्रता के साथ संगीत साधना करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं मधुर संगीतमय प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने सराहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान अकैडमी परिसर में उल्लास, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ दी गईं और माँ सरस्वती से सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
