पशु चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार

 

भोपाल हेडलाइंस राहुल पवार योगी 

 

रहटगांव 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय टिमरनी के निर्देशन में थाना रहटगांव पुलिस ने अपराध क्रमांक 25/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत पशु चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण

दिनांक 25/10/26 को फरियादी बलिराम पिता दादू सिलरे, जाति कोरकू, निवासी ग्राम कायदा थाना रहटगांव द्वारा थाने उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों द्वारा उसके 6 नग मवेशी चोरी कर लिए गए हैं, जिनमें 03 भैंस, 02 पाड़िया एवं 01 बोदा शामिल है।

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज दुबे द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर पुलिस टीम भैरूंदा (नसरुल्लागंज) रवाना हुई।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने पशु चोरी में संलिप्त पाए गए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया—

अरमान पिता अब्दुल रजाक, उम्र 32 वर्ष, निवासी सोंटीया, थाना भैरूंदा, जिला सीहोर

साजिद पिता रहीस खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी सोंटीया, थाना भैरूंदा, जिला सीहोर

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

विशेष भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज दुबे, सहायक उप निरीक्षक माधव भाट, प्रधान आरक्षक 100 प्रदीप रघुवंशी, प्रधान आरक्षक 370 गजेंद्र यादव, आरक्षक 275 महेंद्र रघुवंशी, आरक्षक 348 ब्रजेश, आरक्षक 307 रविंद्र एवं साइबर आरक्षक मनोज दोहरे की विशेष भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।