ब्रह्माकुमारीज द्वारा श्री शिवमहापुराण कथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा
ब्रह्माकुमारीज द्वारा श्री शिवमहापुराण कथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा
भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

सिराली। नगर में ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा के शुभारंभ अवसर पर आज भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह मंगल कलश यात्रा दोपहर 2 बजे ब्रह्माकुमारीज के दिव्य शक्ति भवन से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक निकाली गई।
मंगल कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माताओं-बहनों एवं भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिर पर मंगल कलश धारण किए श्रद्धालु भक्ति भाव से जयघोष करते हुए चल रहे थे, जिससे संपूर्ण नगर का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिमय उल्लास से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर नगरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित जनसमुदाय ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में आध्यात्मिक चेतना, सकारात्मक सोच एवं नैतिक मूल्यों के प्रसार हेतु अत्यंत प्रेरणादायी बताया।
श्री शिवमहापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ कथा प्रवक्ता आदरणीय नीलम दीदी जी के मुखारविंद से हुआ। उनके दिव्य, सरल एवं प्रेरणादायी वचनों से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
ब्रह्माकुमारीज संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कथा आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना, आंतरिक शांति तथा आध्यात्मिक जागृति का प्रसार करना है। मंगल कलश यात्रा के सफल आयोजन में संस्था के सेवाधारी भाई-बहनों का विशेष योगदान रहा।
