स्प्रिंग वेली में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, सुंदरकांड का हुआ आयोजन
स्प्रिंग वेली में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, सुंदरकांड का हुआ आयोजन
संतोष योगी की खबर | 9993268143

स्प्रिंग वेली में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, सुंदरकांड का हुआ आयोजन
संतोष योगी की खबर | 9993268143
भोपाल के स्प्रिंग वेली स्थित डी.यू. मंदिर निर्माण स्थल पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू समाज की एकता ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को जीवित रखने और आगे बढ़ाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर अपनी भूमिका निभानी होगी।
इसके पश्चात समाजसेवी एवं डॉक्टर नरेंद्र पाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि हिंदू समाज जब संगठित होता है, तब संस्कृति और संस्कारों की रक्षा स्वतः होती है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपनी परंपराओं, मूल्यों और धार्मिक चेतना को समझते हुए एकजुट रहना होगा, तभी समाज सशक्त बनेगा।
डॉ. नरेंद्र पाल ने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से हिंदू समाज को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है और हिंदू राष्ट्र के निर्माण की दिशा में सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कि समाज में सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना को मजबूत करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
इससे पूर्व भोपाल के स्प्रिंग वेली स्थित डी.यू. मंदिर निर्माण स्थल पर विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हिंदू समाज के लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण में सुंदरकांड का पाठ भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आचार्य प्रताप सिंह, प्रिया शर्मा, माधव दांगी, डॉक्टर केशव तिवारी, वीरेंद्र सिंह मीणा, श्रीकांत गुर्जर, बृजेंद्र मंडल, जयंत श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
