मेघनाथ चौक पर सीसी रोड निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 7805953532

सिराली। वार्ड क्रमांक 2 राधा कृष्ण वार्ड स्थित मेघनाथ चौक पर लंबे समय से प्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भूमि पूजन नगर अध्यक्ष श्रीमती अनीता कैलाश चंद्र अग्रवाल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री जितेन्द्र मालवीय, पार्षद प्रतिनिधि श्री पंकज गुप्ता, पार्षद श्री कालूराम सेचकर, पार्षद प्रतिनिधि श्री भागवत राजपूत तथा पार्षद पुत्री हंशिका जितेन्द्र मालवीय के करकमलों से संपन्न हुआ।

वार्ड क्रमांक 2 में बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या के कारण कीचड़ जमा हो जाता था, जिससे रहवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सीसी रोड निर्माण से इस समस्या से स्थायी निजात मिलेगी।

यह सीसी रोड अमृतलाल काजवे के मकान से बुद्दू कहार के मकान के सामने तक निर्मित की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वार्ड के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में गोविंद कुशवाह, योगेश कुशवाह, सौरभ काजवे, विजय कहार सहित बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पार्षद श्रीमती सुधा जितेन्द्र मालवीय ने सभी वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया तथा भविष्य में वार्ड में और भी विकास कार्य कराए जाने का संकल्प दोहराया।