हरदा ने शतरंज के क्षेत्र में रचा इतिहास हरदा की प्रथम फीडर रेटेड इंटरनेशनल रैपिड शतरंज प्रतियोगिता भव्य रूप से सम्पन्न
हरदा ने शतरंज के क्षेत्र में रचा इतिहास
हरदा की प्रथम फीडर रेटेड इंटरनेशनल रैपिड शतरंज प्रतियोगिता भव्य रूप से सम्पन्न
भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
हरदा :- शतरंज के क्षेत्र में हरदा ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए हरदा की प्रथम फीडर रेटेड इंटरनेशनल रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 24 जनवरी 2026 को स्थानीय हरदा डिग्री कॉलेज परिसर में किया। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता संरक्षक श्री सिद्धार्थ जैन, कलेक्टर हरदा के संरक्षण में सम्पन्न हुई।
इस भव्य आयोजन का सफल संचालन जिला शतरंज संघ, हरदा द्वारा किया गया, जिसके अध्यक्ष श्री आलोक जैन , सचिव श्री पी.सी. पोर्ते, श्री सत्यम बंसल, श्री रोहित तिवारी,श्री जयशंकर कानवा,श्री राम निवास जाट,श्री मनीष प्रजापति , आर्केबिटर्स , वालेंटियर्स के कुशल नेतृत्व में यह प्रतियोगिता पूरी तरह अनुशासित, सुव्यवस्थित एवं फीडर के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सम्पन्न हुई।
इस प्रतियोगिता में 350 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें भारत सहित फ्रांस और श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल रहे। कुल 9 राउंड में खेले गए इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने अपनी अद्भुत रणनीति, एकाग्रता एवं खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
मैचों का लाइव स्क्रीन द्वारा प्रसारण भी किया गया, जिससे दर्शक हर चाल का आनंद ले सके।
इस प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में इंटरनेशनल मास्टर (IM) एंटोनी बौर्नेल (फ्रांस) एवं वूमेन इंटरनेशनल मास्टर (WIM) सचिनी रणसिंघे (श्रीलंका) की सहभागिता विशेष रही। साथ ही भारत के ख्यातिप्राप्त खिलाड़ी डी.के. शर्मा, अक्षत खंपारिया, एस.के. शर्मा, कैंडिडेट मास्टर (CM) प्रखर बजाज सहित अनेक नेशनल लेवल खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
विजेता खिलाड़ी (क्रमवार)
मुख्य वर्ग: IM एंटोनी बौर्नेल (फ्रांस), अनादकट कार्तव्या (गुजरात), CM प्रखर बजाज (मध्यप्रदेश)।
2000 से कम रेटिंग वर्ग: वेदांत भारद्वाज, रवि पलसुले, पांडेय अभिषेक।
1700 से कम रेटिंग वर्ग: श्री हरि, गुप्ता आर. के., धुरिया मुकेश।
अनरेटेड वर्ग: साकिब शेख, आदर्श चक्रवर्ती, अनव अग्रवाल।
वरिष्ठ वर्ग (S-60): FM राठौर एस. के., चतुर्वेदी नरेंद्रनाथ, गुप्ता आर. के.
महिला वर्ग: तुर्किया दिव्यांशी, सिद्धि यादव, WIM सचिनी रणसिंघे।
हरदा जिला वर्ग:श्री सिद्धार्थ जैन, काजी सद्दाम पठान, यश पचोरी।
मध्यप्रदेश वर्ग: सूरज चौधरी, युवराज जायसवाल, सुनील जैन।
अंडर-13 वर्ग: शिवांश यादव, तुर्किया यश, आर्यन सोलंकी।
अंडर-11 वर्ग: अयचित रिद्धेश, गुप्ता कबीर, देवांश पटेल।
अंडर-9 वर्ग: राघव सिंह, तुर्किया दिव्यांशी, सिद्धि यादव।
अंडर-7 वर्ग: माहिर साहू, निर्वाण जैन।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को विशेष पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया, जिसकी सभी अभिभावकों एवं अतिथियों ने सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) रहे। खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट भोजन, ठहराव, तकनीकी सुविधा एवं लाइव डिस्प्ले की व्यवस्था की गई।
अभिभावकों एवं अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की एकाग्रता, अनुशासन एवं बहुमुखी प्रतिभा को निखारते हैं। यह प्रतियोगिता हरदा के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध हुई है।
