चेंबर चुनाव में उन्नति पैनल को मिल रहा व्यापारी वर्ग का प्रचंड समर्थन गोविंद गोयल की जीत सुरक्षित मानी जा रही

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल चेंबर चुनाव को लेकर उन्नति पैनल द्वारा आयोजित मिलन सम्मेलन में भोपाल, बैरसिया एवं आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में व्यापारी बंधु शामिल हुए। सम्मेलन में उपस्थित व्यापारियों ने एकजुट होकर उन्नति पैनल के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल ने कहा कि उन्नति पैनल व्यापारियों के हित, विकास और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सभी व्यापारी मिलकर भोपाल में ऐसा इतिहास रचेंगे, जो आने वाले समय में व्यापारी वर्ग के भविष्य को सुरक्षित करेगा।

क्यों गोविंद गोयल के समर्थन में आए व्यापारी?

सम्मेलन में व्यापारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि गोविंद गोयल का अनुभव, पारदर्शी कार्यशैली और व्यापारी हितों के प्रति समर्पण ही उन्हें उन्नति पैनल के समर्थन के लिए प्रेरित कर रहा है। व्यापारियों का मानना है कि गोविंद गोयल के नेतृत्व में चेंबर अधिक सशक्त, संगठित और प्रभावशाली भूमिका निभाएगा।

व्यापारिक समस्याओं के समाधान, प्रशासन से बेहतर संवाद, व्यापार विस्तार और नवाचार को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर उन्नति पैनल की स्पष्ट नीति ने व्यापारियों का भरोसा मजबूत किया है।

मिलन सम्मेलन में उमड़ी भीड़ और व्यापारी वर्ग के खुले समर्थन को देखते हुए गोविंद गोयल की जीत को सुरक्षित माना जा रहा है। चेंबर चुनाव में उन्नति पैनल का बढ़ता जनाधार अब चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।