गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश निकालेगी विशाल तिरंगा यात्रा

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 26 जनवरी 2026, सोमवार को भोपाल में एक विशाल एवं देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा प्रातः 9:30 बजे बोर्ड ऑफिस चौराहा से प्रारंभ होकर प्रदेश कार्यालय, तुलसी नगर, भोपाल तक निकाली जाएगी।

इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष भोपाल राजेश सिंह जी करेंगे। यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

तिरंगा यात्रा का समापन प्रातः 10:00 बजे प्रदेश कार्यालय, भोपाल में होगा, जहां समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव जी द्वारा ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति, संविधान के प्रति सम्मान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देगी। पार्टी नेतृत्व ने अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों से इस आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।