नर्मदा जयंती पर हंडिया तट पर भजन संध्या, भक्तिमय हुआ वातावरण
नर्मदा जयंती पर हंडिया तट पर भजन संध्या, भक्तिमय हुआ वातावरन
भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
हंडिया/
मां नर्मदा के प्राकट्य उत्सव नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर ऐतिहासिक नगरी हंडिया के नर्मदा तट पर रविवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण वातावरण भक्तिरस से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां नर्मदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजलि जोसेफ जोनाथन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा नर्मदाष्टक एवं मां नर्मदा की महिमा से ओतप्रोत भजनों की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। मधुर संगीत और भावपूर्ण भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए।
