मध्य प्रदेश स्कूल विकास संघ आयोजित कर रहा गणतंत्र दिवस भारतवीर रैली
मध्य प्रदेश स्कूल विकास संघ आयोजित कर रहा गणतंत्र दिवस भारतवीर रैली
देशभक्ति और संविधान सम्मान का होगा जश्न
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल मध्य प्रदेश स्कूल विकास संघ द्वारा 26 जनवरी 2026, सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतवीर रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली देश की स्वतंत्रता, एकता और लोकतंत्र की भावना का उत्सव मनाने हेतु आयोजित की जा रही है।
रैली प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। रैली का मार्ग इमामी गेट से पीर गेट तक निर्धारित किया गया है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मेहदी सर, तनवीर सिर, मसरूर साहब (फतेहगढ़, 80 फीट, भेल) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
मध्य प्रदेश स्कूल विकास संघ ने सभी नागरिकों और स्कूलों के विद्यार्थियों को इस उत्सव में भाग लेने और संविधान का सम्मान करने का हार्दिक निमंत्रण दिया है। आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और राष्ट्र के मूल्यों को मजबूत बनाना है।
संघ ने सभी से आग्रह किया है कि वे इस रैली में शामिल होकर अपने महान राष्ट्र और लोकतांत्रिक संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करें।
