10 वां अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव – 2026 श्रद्धा, शांति और वैश्विक भाईचारे के संदेश के साथ सम्पन्न भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलना ही शांति का मार्ग है,,, विश्वास सारंग पूज्य भिक्षुणी योसेन सतो, जापान अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध धर्म प्रचारिका एवं शांति संदेशवाहक ने कहा — बुद्ध का धम्म ही विश्व शांति का स्थायी मार्ग

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल/दी बुद्धभूमि धम्मदूत संघ, भोपाल के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित “10वां अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव – 2026” आज राजधानी भोपाल स्थित बुद्धभूमि महाविहार मोनेस्ट्री, चुना भट्टी में अत्यंत गरिमामय, शांतिपूर्ण एवं ऐतिहासिक वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का उद्देश्य भगवान बुद्ध द्वारा प्रतिपादित करुणा, अहिंसा, शांति, समता, बंधुत्व एवं मानव कल्याण जैसे शाश्वत मूल्यों का समाज में व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा वैश्विक शांति, सामाजिक समरसता एवं मानवीय चेतना को सुदृढ़ करना रहा।

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण तथागत भगवान बुद्ध की परम पावन एवं दुर्लभ अस्थि-धातु कलश का दर्शन रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने अनुशासन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना, त्रिशरण–पंचशील एवं सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। इसके पश्चात अंतर्राष्ट्रीय भिक्षु-संघ द्वारा धम्म प्रवचन एवं शांति संदेश प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में भिक्षुणी म्योसेन सतो ने कहा कि करुणा, मैत्री, अहिंसा और समता केवल धार्मिक उपदेश नहीं, बल्कि मानव जीवन की आधारशिला हैं। यदि इन मूल्यों को व्यवहार में उतारा जाए तो समाज से द्वेष, भेदभाव और हिंसा स्वतः समाप्त हो सकती है।

उन्होंने भारत को भगवान बुद्ध की जन्मभूमि बताते हुए कहा कि “भारत ने विश्व को धम्म दिया है, अब यह भारत का दायित्व है कि वह पुनः शांति का नेतृत्व करे।”

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ध्यान, सदाचार और मानवीय मूल्यों को अपने जीवन का अंग बनाएं।

अंतर्राष्ट्रीय धम्मदूत अवार्ड 2026

इस अवसर पर समाज सेवा, शिक्षा, मीडिया, ग्राम विकास एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले निम्न विशिष्ट व्यक्तित्वों को अंतर्राष्ट्रीय धम्मदूत अवार्ड – 2026 से सम्मानित किया गया प्रदीप इलामकर — क्लस्टर हेड, फर्स्ट एजुकेशन फाउंडेशन, भोपाल, प्रकाश डोंगरडिवे — वरिष्ठ समाजसेवी, भोपाल, दीपक बौद्ध — निदेशक, बादल न्यूज़, मुरैन, भारत संध्यान — वरिष्ठ समाजसेवी, भोपाल, रतन सिंह पैरवाल — सरपंच, ग्राम बांगरेसिया, भोपाल, हीरामणी चौधरी — वरिष्ठ समाजसेवी, भोपाल, एल. एल. अहिरवार वरिष्ठ समाजसेवी, भोपाल, श्रीमती साधना भारतीया — वरिष्ठ समाजसेवी, भोपाल, राजेश बांधेवाल अध्यक्ष, जांगड़ा महासभा, भोपाल, सुरेन्द्र पालिया — वरिष्ठ समाजसेवी, ग्वालियर नंदकिशोर गेडाम — वरिष्ठ समाजसेवी, भोपाल,श्रीमती सुनीता गोलघाटे — कोषाध्यक्ष, प्रबुद्ध महिला संगठन, उज्जैन, नितिन हाडके — मर्चेंट नेवी अधिकारी, चीफ ऑफिसर, एनवाईके शिप मैनेजमेंट प्रा. लि. (जापान), उज्जैन

अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध पीस अवार्ड 2026

शांति, सामाजिक समरसता एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु निम्न विशिष्ट व्यक्तित्वों को अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध पीस अवार्ड – 2026 से सम्मानित किया गया किशन सूर्यवंशी अध्यक्ष, भोपाल नगर निगम,श्रीमती ममता तेम्बुर्ने पूर्व प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, जबलपुर, घनश्याम पटेल वरिष्ठ समाजसेवी, मिर्ज़ापुर (उ.प्र.), जे. एन. कंसोटिया, आईएएस — पूर्व प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, फूल सिंह बरैया — विधायक, भांडेर विधानसभा, जिला दतिया, माननीय सभाजीत यादव, आईएएस — पूर्व आयुक्त, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल, मिलिंद निम्बालकर — निदेशक, चंद्रा कंस्ट्रक्शन, भोपाल एवंश्री रवि निम्बालकर — निदेशक, श्री निम्बालकर सिक्योरिटी सर्विसेज, भोपाल, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक — अरेरा कॉलोनी शाखा, भोपाल,श्री देवेंद्र गोलाइत — निदेशक, डी.पी. बिल्डर एंड डेवलपर्स, भोपाल, इंजीनियर सुनील अहिरवार — बी.ई. (सिविल), एम.टेक, महामंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी नगर मंडल (कोलार), भारतीय जनता पार्टी, जिला भोपाल

अपने समापन उद्बोधन में भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो, अध्यक्ष — दी बुद्धभूमि धम्मदूत संघ, भोपाल ने कहा कि—“भगवान बुद्ध का धम्म आज के युग में विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव और मानवता की रक्षा का सबसे प्रभावशाली मार्ग है। यह महोत्सव मानव एकता का सजीव उदाहरण है।”कार्यक्रम का समापन मंगल मैत्री भावना, शांति प्रार्थना एवं आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में थाइलैंड श्रीलंका,ताइवान,बौद्ध गया,न्यू दिल्ली के वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु उपस्थित में मा विश्वास सारंग,मंत्री मध्य प्रदेश सरकार,पी सी शर्मा,अरुण श्रीवास्तव और विभिन्न धर्म,संघटन के प्रतिनिधियों ने दर्शन किए