एडिशनल डीसीबी ट्रैफिक वसंत कोल ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
एडिशनल डीसीबी ट्रैफिक वसंत कोल ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
संतोष योगी की खबर
भोपाल।
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एडिशनल डीसीबी ट्रैफिक श्री वसंत कोल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, जो हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है।
श्री कोल ने इस अवसर पर नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात और अनुशासित जीवनशैली ही सशक्त भारत की नींव है।
अंत में एडिशनल डीसीबी ट्रैफिक वसंत कोल ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं।
