सौम्या एवर ग्रीन परिसर, कोलार में धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

कोलार | 26 जनवरी

सौम्या एवर ग्रीन परिसर, कोलार में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिसर के सभी परिवारवासियों ने एक साथ एकत्र होकर ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम के दौरान देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया गया। सभी उपस्थित लोगों ने आपसी सद्भाव, सहयोग और सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह देशभक्ति के नारों के साथ संपन्न हुआ, जिससे पूरे परिसर में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना देखने को मिली।