शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय भगवानपुरा में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस

भोपाल हेडलाइंस | जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी

 7805953532

भगवानपुरा।शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय भगवानपुरा में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसके पश्चात विद्यालय परिसर में विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

ध्वजारोहण उपरांत विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषणों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर ग्राम के समस्त पालकगण, गणमान्य अतिथि एवं विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल एवं सराहनीय संचालन रामदेव ठाकरे सर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों को मिठाई (लड्डू) वितरित कर समारोह का समापन किया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की भावना को और अधिक प्रबल किया।

समारोह में विशेष रूप से रामकिशन कलमे ,दयाराम सलाम, निधि चौहान, चित्ररेखा डोंगरे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।