शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोडलपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोडलपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
सोडलपुर।संवदादाता राहुल पवार योगी
मो. 9770763164
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोडलपुर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ की गई, जिसके पश्चात प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता श्रीमान देवराम माणिक जी ने की। इस अवसर पर विशेष रूप से श्रीमान राजू जी साबू, विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान योगेश दुबे जी, श्रीमान विजय गौर जी, श्रीमान तुले जी, श्रीमान अश्विनी पालीवाल जी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। अतिथियों का स्वागत स्वागत गीत, फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
समारोह का समापन सभी अतिथियों के उद्बोधन एवं राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।
