गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा भोपाल में एक विशाल एवं देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा समाजवादी विचारधारा, संविधान सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित रही।
तिरंगा यात्रा प्रदेश कार्यालय, तुलसी नगर से प्रारंभ होकर बोर्ड ऑफिस चौराहा तक निकाली गई। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों, तिरंगे झंडों और संविधान के संदेशों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया।
इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष भोपाल, राजेश सिंह ने किया। यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
यात्रा के दौरान भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के संविधान निर्माण में योगदान और सामाजिक न्याय के उनके विचारों को याद किया।
यात्रा के समापन पर प्रदेश कार्यालय में समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव द्वारा ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संविधान, समानता और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दिलाया गया।
समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित यह तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। पार्टी नेतृत्व ने इसमें शामिल सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों का आभार व्य
क्त किया।
