भोपाल में वंदे मातरम् संगीत संध्या के साथ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

 

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 

भोपाल।गणतंत्र दिवस, भारत गणराज्य के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ‘भोपाल साहित्य सागर परिवार’ एवं रोटरी क्लब भोपाल हिल्स के संयुक्त तत्वावधान में वंदे मातरम् – संगीत संध्या का भव्य आयोजन आनंदधाम वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र, लिंक रोड नंबर-2, भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

देशभक्ति गीतों से सजे इस रंगारंग कार्यक्रम में विशेष आकर्षण आनंदधाम के वरिष्ठजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ रहीं, जिन्होंने अपने जोश, ऊर्जा और राष्ट्रप्रेम से उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। उपस्थित नागरिकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ वरिष्ठ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में इंजीनियर अमलराज जैन (सेवानिवृत्त, लोक निर्माण विभाग, मध्यप्रदेश शासन), रोटरी जिला 3040 के प्रतिनिधि एवं रोटेरियन हर्ष वाई. मित्तल, अध्यक्ष रोटरी क्लब भोपाल हिल्स की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “हमारा राष्ट्र हमारे धर्म से भी अधिक महत्वपूर्ण है। इसलिए राष्ट्रीय पर्व—गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस—हम सबका नैतिक कर्तव्य है कि इन्हें अन्य सभी पर्वों से भी अधिक उत्साह, गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाए।”

कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। संपूर्ण आयोजन सौहार्द, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।