टीला रामपुरा में सात दिवसीय यज्ञ एवं देवी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य रूप से संपन्न

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल।दुर्गा चौक, टीला रामपुरा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय यज्ञ एवं देवी प्राण-प्रतिष्ठा कलशारोहण महोत्सव आज विधि-विधान एवं विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान माता रानी की प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

यह महोत्सव 20 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत टीला रामपुरा की महारानी का भव्य आगमन भी हुआ। आयोजन के दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ, हवन एवं पूजन-अनुष्ठान संपन्न किए गए।

महोत्सव के अंतिम दिन माघ शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि पर देवी प्राण-प्रतिष्ठा, कलशारोहण, पूर्णाहुति, महाआरती संपन्न हुई। इसके पश्चात कन्या पूजन एवं विशाल नगर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

समस्त धार्मिक अनुष्ठान यज्ञाचार्य पं. सतीश जी शास्त्री के सान्निध्य में विधिवत संपन्न हुए। आयोजन के संरक्षक भोपाल सांसद मा. आलोक शर्मा रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं भक्त मंडल की सक्रिय सहभागिता रही।

इस संबंध में जानकारी पार्षद शैलेश साहू एवं हरिशंकर विश्वकर्मा ने दी। आयोजन के निवेदक दुर्गा चौक, टीला रामपुरा, वार्ड क्रमांक 15 के समस्त भक्त मंडल रहे।

पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं अत्यंत सफल रहा, जिसने क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ किया।