भोपाल में समता समाधान पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भोपाल स्थित समता समाधान पार्टी के कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और समारोह बड़े ही उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर समता समाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पवार ने ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, समानता और न्याय का मजबूत आधार है। संविधान ने हर नागरिक को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का बोध कराया है और हमें लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए उसके मूल्यों पर चलना चाहिए।

अशोक पवार ने आगे कहा कि समता समाधान पार्टी सामाजिक समानता, न्याय और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा। अंत में पार्टी नेतृत्व द्वारा सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।