गणतंत्र दिवस पर भोपाल टैक्सी चालक संघ ने निकाली विशाल वाहन रैली

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल टैक्सी चालक संघ, सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ ठेंगड़ी भवन डीपो चौराहा से ध्वजारोहण के पश्चात किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बोर्ड ऑफिस, महाराणा प्रताप नगर चौराहा पर संपन्न हुई।

रैली में बड़ी संख्या में टैक्सी चालकों ने भाग लेकर देशभक्ति का परिचय दिया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के सभी पदाधिकारी, भोपाल टैक्सी चालक संघ के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र के प्रति निष्ठा, संविधान के सम्मान एवं श्रमिक एकता का संदेश दिया।

वाहन रैली के दौरान भारत माता के जयकारों एवं देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य गणतंत्र दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना तथा श्रमिकों में राष्ट्रीय चेतना को सशक्त करना रहा।