हरदा हलचल समूह द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन, गणतंत्र दिवस पर निःशुल्क वितरण
हरदा हलचल समूह द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन, गणतंत्र दिवस पर निःशुल्क वितरण
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532
सिराली/
हरदा से प्रकाशित मासिक समाचार पत्र “हरदा हलचल” समूह द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन सोमवार को 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं नगरवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कैलेंडर विमोचन के पश्चात इसकी प्रतियां आम जनता को निःशुल्क वितरित की गईं, जिसे लेकर नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अभिजीत शाह रहे। विशेष अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कैलाश चंद्र अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि नागू पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे। अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से हरदा हलचल समूह के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ इस पहल का स्वागत किया।
विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अभिजीत शाह ने क्षेत्रीय समाचार पत्रों की भूमिका और महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्थानीय समाचार पत्र आमजन की समस्याओं को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम होते हैं। उन्होंने कहा कि हरदा हलचल जैसे समाचार पत्र ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की वास्तविक तस्वीर सामने लाकर लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हरदा हलचल समूह को निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कैलाश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर वार्षिक कैलेंडर का विमोचन एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि कैलेंडर केवल तिथियों का संग्रह नहीं होता, बल्कि यह सामाजिक संदेश और क्षेत्रीय पहचान को भी दर्शाता है। उन्होंने हरदा हलचल समूह के इस प्रयास की प्रशंसा की।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि नागू पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हरदा हलचल ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है और क्षेत्रीय पत्रकारिता को नई दिशा देने का कार्य किया है।
कार्यक्रम केदौरान पार्षद सुधा जितेंद्र मालवीय,
पार्षद माधवी पंकज गुप्ता,
पार्षद बहादुर सिंह राजपूत, विधायक प्रतिनिधि नागू पटेल, हयात पटेल, उमेश पाटील,
पार्षद कालूराम सेजकर,
पार्षद मेहराज खान, सहित नगर वासी बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कैलेंडर की निःशुल्क प्रतियां पाकर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और हरदा हलचल समूह के इस जनहितकारी कार्य की सराहना की। आयोजन स्थल पर दिनभर उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा।
“कार्यक्रम के अंत में सम्पादक शेख अफरोज एवं संकलनकर्ता संजय दुबे ने अपनी टीम की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।”
