एक नई पहल: 12वीं के विद्यार्थियों को अतिथि बनाकर कराया गया झंडा वंदन
एक नई पहल श्री साईं निकेतन विद्या मंदिर में 12वीं के विद्यार्थियों को अतिथि बनाकर कराया गया झंडा वंदन
भोपाल हेडलाइंस | संवाददाता: संजय योगी (7805953532)
सिराली।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय में एक नई, प्रेरणादायक एवं सराहनीय पहल देखने को मिली। विद्यालय प्रबंधन द्वारा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर उनसे झंडा वंदन सम्पन्न कराया गया, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और गौरव की भावना दिखाई दी।
इस अभिनव पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी की समझ एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। झंडा वंदन के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों का ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार की पहल से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने कर्तव्यों व दायित्वों को बेहतर ढंग से समझते हैं। साथ ही यह उन्हें भविष्य में एक जागरूक, जिम्मेदार और देशभक्त नागरिक बनने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम में शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति, उत्साह और अनुशासन के वातावरण से ओत-प्रो
त नजर
