77वां गणतंत्र दिवस: भोपाल में वन विभाग ने देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल, 26 जनवरी 2026, गणतंत्र दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी उड़न दस्ता भोपाल ने सुबह 7:00 बजे ध्वजारोहण और झंडावंदन किया। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर शंकर लाल शर्मा, भोपाल शरण तिवारी, राकेश नामदेव, यशवंत परिहार, सफिय नावेद, स्नेह लता पाटिल, मंजू मेहरा, शारदा सिंह परिहार, महावीर सोनी, राघवेंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने देशभक्ति और कर्तव्य के महत्व पर प्रकाश डाला, कहा गया कि "देश की सेवा करना और हरियाली व वन संपदा की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है।" कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मचारियों ने राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ हरित और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व का संदेश साझा किया और देशभक्ति और प्रकृति संरक्षण का सामूहिक उत्सव मनाया।