भोपाल में 13वीं शिव बरात का आयोजन साईं बाबा नगर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ प्रारंभ

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल के साईं बाबा नगर में 13 वर्षों से लगातार आयोजित शिव बरात इस वर्ष भी भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। यह आयोजन शंकर भगवान कराने वाले बाबा के नेतृत्व में और श्री शिव आश्रय सेवार्थ समिति की पहल से हुआ।

इस वर्ष शिव बरात साईं बाबा नगर, ई-6 अरेरा कॉलोनी से प्रारंभ होकर 1100 क्वॉर्टर स्थित हनुमान मंदिर के सामने शिव-पार्वती की जयमाला के साथ सम्पन्न हुई।

शिव बरात के शुभ आयोजन की शुरुआत 26 जनवरी 2026, शाम 7 बजे से गणेश पूजन एवं माता पूजन/महाआरती के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ध्रुव नारायण उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान शिव के प्रति भक्ति और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने शिव पार्वती की जयमाला, आरती और भजन-कीर्तन में हिस्सा लेकर अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजन समिति ने बताया कि शिव बरात केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं बल्कि समाज में एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम भी है।

कार्यक्रम शांति, अनुशासन और श्रद्धा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।