शांति सरोवर हाई स्कूल सतनामी नगर सोनागिरी में आज 26 जनवरी भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के उत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
शांति सरोवर हाई स्कूल सतनामी नगर सोनागिरी में आज 26 जनवरी भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के उत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल सर्वप्रथम भारत माता की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना उपरांत विद्यालय परिसर में पधारे अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया । इस शुभ अवसर पर महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अनिलानंद जी महाराज, हरिप्रिया गौशाला के अध्यक्ष भाई आशीष तिवारी , लियो क्लब न्यू लेक सिटी भोपाल की वाइस प्रेसिडेंट लियो दीक्षा, लियो हर्ष , लियो शिवांश, लियो मुस्तफा, लियो तन्वी एवं समस्त लियो पदाधिकारी उपस्थित रहे , साथ ही इस क्लब के द्वारा स्कूल में अध्यनरत सभी बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था संचालक वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश से पधारे अमित पांडे जी के बेटे रामांश, एवं लियो तन्वी कालभोर का जन्मदिन भी बड़ी धूम धाम से मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष गणेश प्रसाद तिवारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अतिथियों के स्वागत एवं गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में बच्चों की महती भूमिका एवं महत्वपूर्ण योगदान होने वाला है, इसलिए सब बच्चे ध्यान लगाकर कड़ी मेहनत से पढ़ाई करें और अपने जीवन में सदैव प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें और देश के जिम्मेदार नागरिक बने। संस्था सचिव नेहा नितेश मिश्रा द्वारा अतिथियों का स्वागत, सम्मान किया गया । बच्चों को मिष्ठान, समोसा, एवं अन्य शिक्षण सामग्री प्रदान करते हुए सभी अतिथियों ने विद्यालय परिवार की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी त्रिपाठी, नितेश मिश्रा, शुभम तिवारी, सागर तिवारी, आर्यंस मिश्रा, आर्य मिश्रा , काजल पाण्डेय, अमित पाण्डेय,अमित गौर ,मनोज जरिया, सूरज चतुर्वेदी , संजय कुवंर, प्रकाश बड़ेरिया, श्रीमती शहनाज बानो , श्रीमती सुधा कपूर,अनुज कलभोर, समेत सभी स्कूल स्टाफ एवं भारी संख्या में बच्चों की माता-पिता एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
