जीनियस एकेडमी में तिरंगे के रंग में रंगे नन्हे सितारे, हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

भोपाल हेडलाइंस | संवाददाता: संजय योगी 7805953532

छिपाबड़।जीनियस एकेडमी प्री-स्कूल, छिपाबड़ में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर को तिरंगे, आकर्षक रंगोलियों एवं फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के संचालक श्री मुकेश मालाकार, मुख्य अतिथि श्री शिवशंकर शर्मा (वन विभाग) तथा समाज के वरिष्ठजनों श्री विष्णु मालाकार एवं श्री अमरदास मालाकार द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान गाया, जिसमें नन्हे बच्चों ने भी पूरे जोश और समर्पण के साथ सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्री-स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनकी मासूम प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

इस अवसर पर संचालक श्री मुकेश मालाकार ने बच्चों को सरल शब्दों में गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों में बचपन से ही देशभक्ति के संस्कार डालना आवश्यक है, ताकि वे आगे चलकर राष्ट्र के सच्चे नागरिक बन सकें।

विद्यालय के फाउंडर श्री सौरभ मालाकार ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय बच्चों एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत को दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्रीमती जया मालाकार, लोकेंद्र सिंह राजपूत, भागवत, लक्ष्मी जोशी, निधि, वैष्णवी, प्रेरणा, रितिका, मीना श्रीवास सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।