भोपाल में 28 जनवरी को मुख्यमंत्री का स्वागत, शिक्षकों की उम्मीदें और मांगें
भोपाल में 28 जनवरी को मुख्यमंत्री का स्वागत, शिक्षकों की उम्मीदें और मांगें
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल, 28 जनवरी 2026। आगामी 28 जनवरी को मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय के शिक्षकों के बीच आगमन को लेकर शिक्षकों ने उनका स्वागत और अभिनंदन करने की योजना बनाई है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नियमित शिक्षक मोर्चा, सुभाष शर्मा ने शिक्षकों की कुछ महत्वपूर्ण मांगों को भी सामने रखा।
शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की उम्मीद है कि नवीन शिक्षक साथियों की प्रथम नियुक्ति के दिनांक से वरिष्ठता की घोषणा की जाए और अन्य विभागों की तरह सभी कर्मचारियों के लिए एक समान आयु की घोषणा की जाए, जिसमें 65 वर्ष तक की आयु की सीमा हो। इसके साथ ही उन्होंने नियमित शिक्षकों के ग्रेड पे में सुधार का भी प्रस्ताव दिया।
शर्मा ने यह भी कहा कि केंद्र के अनुसार शिक्षकों का ग्रेड पे निर्धारित किया जाए और अनुकंपा नियुक्ति में सरलीकरण किया जाए। साथ ही, उन्होंने ई-अटेंडेंस प्रणाली को समाप्त करने और उसमें सुधार की मांग की, ताकि शिक्षक साथी अपने कार्य में अधिक सहज महसूस कर सकें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चाहे कोई भी कार्यक्रम हो, शिक्षक संगठन हमेशा उसका स्वागत और अभिनंदन करते हैं, लेकिन इस समय शिक्षकों की विशेष जरूरतों और समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
(सुभाष शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, नियमित शिक्षक मोर्चा एवं महामंत्री, मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा)
