राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत में गोपाल शुक्ला संभाग अध्यक्ष नियुक्त
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत में गोपाल शुक्ला संभाग अध्यक्ष नियुक्त
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532
हरदा/राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में तथा राष्ट्रीय संगठन प्रभारी श्री भागवत द्विवेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री ऋषिकेश त्रिपाठी द्वारा संगठन में एक वर्ष तक किए गए उत्कृष्ट एवं सक्रिय कार्यों को देखते हुए श्री गोपाल शुक्ला को संभाग अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
श्री शुक्ला की नियुक्ति को संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनकी तेज-तर्रार कार्यशैली एवं संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं साथियों ने श्री शुक्ला को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुभकामनाएं देने वालों में बाबूलाल योगी (प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान), डॉ. अशोक चौहान (अध्यक्ष उत्तर प्रदेश), राहुल राजा (प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड), सुरजीत सिंह ठाकुर (मप्र संयोजक), डॉ. मीरा पराडकर (मप्र अध्यक्ष महिला विंग), राजकुमारी मिश्रा (मप्र उपाध्यक्ष महिला विंग), ममता गुप्ता (प्रदेश प्रभारी महिला विंग) सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।
हरदा जिले से संजय योगी (जिला अध्यक्ष), दिनबंधु गौर (जिला महासचिव), अकिल खान, अनिल मालवीय, रघुवीर राजपूत (जिला उपाध्यक्ष), शेख अफरोज (जिला सचिव), संजय नामदेव (प्रमुख महासचिव), अरुण तिवारी (जिला प्रभारी), संजोग व्यास (जिला संगठन मंत्री), दीपक बिल्लौरे (जिला सचिव), पिंकेश शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), राजेंद्र बिल्लौरे (जिला मीडिया प्रभारी), अमित विले (जिला कोषाध्यक्ष), यश पांडे (मीडिया प्रभारी) एवं देवी सिंह सेजकर राहुल पवार योगी सहित सभी पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाइयाँ प्रेषित कीं।
