77वें गणतंत्र दिवस पर एसएमडब्ल्यू मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने डिजिटल न्यूज़ पोर्टल एसएमडब्ल्यू न्यूज़ का किया शुभारंभ
77वें गणतंत्र दिवस पर एसएमडब्ल्यू मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने डिजिटल न्यूज़ पोर्टल एसएमडब्ल्यू न्यूज़ का किया शुभारंभ
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल।भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एसएमडब्ल्यू मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अपनी नई डिजिटल पहल के अंतर्गत एसएमडब्ल्यू न्यूज़ नामक आधिकारिक डिजिटल समाचार पोर्टल का शुभारंभ किया गया। यह पोर्टल डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कंपनी के विस्तार तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
एसएमडब्ल्यू न्यूज़ के माध्यम से देश एवं प्रदेश की ताज़ा खबरें, मनोरंजन जगत की गतिविधियाँ, सामाजिक विषय, संस्कृति, शिक्षा, व्यापार, युवाओं से जुड़े मुद्दे एवं विशेष रिपोर्ट पाठकों तक पहुँचाई जाएँगी। यह वेबसाइट आधुनिक तकनीक से विकसित की गई है, जिससे मोबाइल एवं कंप्यूटर दोनों माध्यमों पर पाठकों को तेज़, सरल और सहज समाचार अनुभव प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर कंपनी की प्रबंध निदेशक ने कहा कि
“एसएमडब्ल्यू न्यूज़ का उद्देश्य केवल समाचार प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि समाज की सच्ची और सकारात्मक आवाज़ बनना है। हमारा प्रयास रहेगा कि पाठकों को निष्पक्ष, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्राप्त हो। गणतंत्र दिवस जैसे गौरवशाली अवसर पर इस पोर्टल का शुभारंभ करना हमारे लिए अत्यंत सम्मान की बात है।”
उन्होंने आगे बताया कि आगामी समय में एसएमडब्ल्यू न्यूज़ पर वीडियो समाचार, साक्षात्कार, वृत्तचित्र, पॉडकास्ट तथा जमीनी रिपोर्टिंग को भी शामिल किया जाएगा, जिससे डिजिटल मीडिया को एक नई दिशा मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि एसएमडब्ल्यू मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड पहले से ही फ़िल्म, संगीत एवं डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में सक्रिय है और अब एसएमडब्ल्यू न्यूज़ के माध्यम से मीडिया जगत में भी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
