डिजिटल शिक्षा एकेडमी, धूमा में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और जन-जागरूकता के साथ मनाया गया

संतोष योगी की खबर 99932 68143

धूमा। डिजिटल शिक्षा एकेडमी, धूमा में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति, सामाजिक चेतना और जनसेवा की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

ध्वजारोहण उपरांत भारत स्वच्छता मिशन के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली शासकीय कन्या शाला, धूमा पहुँची, जहाँ विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात रैली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, धूमा पहुँची, जहाँ परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में “वृक्ष है तो जीवन है” के संदेश के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

छात्र-छात्राओं ने अस्पताल परिसर में उपस्थित मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की, जिससे सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय मिला।

कार्यक्रम का आयोजन एकेडमी के प्रभारी श्री जयंत कुमार नाथ, कोर्स कोऑर्डिनेटर श्री आयुष मोतीचूर एवं ट्रेनर कु. चंदो यादव के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के समापन चरण में एकेडमी परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रेरणादायक उद्बोधन एवं स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु छात्र गौरव, आदित्य, राजेश, रामनरेश तथा छात्राएँ सृष्टि अग्रवाल, अंजली, अंगूरी, स्नेहा, दीपिका, साक्षी, शिवानी, अनामिका, सरिता, रवीना, रश्मि, नेहा सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सिवनी जिले के होनहार पत्रकार श्री सुदीप तिवारी ने विद्यार्थियों को भविष्य के प्रति जागरूक रहने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया तथा अपने कर-कमलों से प्रशस्ति पत्र वितरित किए। पर्यावरण संरक्षण एवं भारत स्वच्छता मिशन के अंतर्गत किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए शासकीय कन्या शाला में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा संस्था एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।