झंडा वंदन से वृक्षारोपण तक: डिजिटल शिक्षा एकेडमी में गणतंत्र दिवस का अनूठा संदेश
झंडा वंदन से वृक्षारोपण तक: डिजिटल शिक्षा एकेडमी में गणतंत्र दिवस का अनूठा संदेश
संतोष योगी की खबर 99932 68143
धूमा। डिजिटल शिक्षा एकेडमी, धूमा में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह, अनुशासन और जन-जागरूकता के संग मनाया गया। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुई, जहाँ छात्र-छात्राओं का जोश और देशभक्ति देखते ही बनती थी।
ध्वजारोहण के बाद भारत स्वच्छता मिशन के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली शासकीय कन्या शाला पहुँची, जहाँ विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पश्चात रैली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँची, जहाँ परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ भारत का संकल्प दोहराया गया।
इसी क्रम में “वृक्ष है तो जीवन है” के नारे के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अस्पताल परिसर में छात्र-छात्राओं ने मरीजों से भेंट कर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की, जिससे मानवीय संवेदना का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत हुआ।
सम्पूर्ण कार्यक्रम एकेडमी के प्रभारी श्री जयंत कुमार नाथ, कोर्स कोऑर्डिनेटर श्री आयुष मोतीचूर एवं ट्रेनर कु. चंदो यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रेरणादायक उद्बोधन तथा स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र गौरव, आदित्य, राजेश, रामनरेश तथा छात्राएँ सृष्टि अग्रवाल, अंजली, अंगूरी, स्नेहा, दीपिका, साक्षी, शिवानी, अनामिका, सरिता, रवीना, रश्मि, नेहा सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की कड़ी में सिवनी जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री सुदीप तिवारी ने विद्यार्थियों को भविष्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया और अपने कर-कमलों से प्रशस्ति पत्र वितरित किए। वहीं, पर्यावरण संरक्षण एवं भारत स्वच्छता मिशन के अंतर्गत किए गए सराहनीय कार्यों के लिए शासकीय कन्या शाला में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा संस्था एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
