बीएचईएल ऐबू कप नॉन स्टार टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन
बीएचईएल ऐबू कप नॉन स्टार टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल | 25 जनवरी 2026
बीएचईएल ऐबू कप नॉन स्टार टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन दिनांक 25 जनवरी 2026 को कस्तूरबा चिकित्सालय ग्राउंड पर उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर खेल प्रेमियों की भारी उपस्थिति देखने को मिली।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गोपाल एके बीएचईएल बॉयज एवं केसीसी-11 टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोपाल एके बीएचईएल बॉयज टीम ने जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। विजेता टीम को ₹51,000 की प्रथम पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
वहीं केसीसी-11 टीम उपविजेता रही, जिसे ₹21,000 की द्वितीय पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आशु वर्मा को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ घोषित किया गया, जिन्हें पुरस्कार स्वरूप एलईडी टीवी प्रदान की गई।
यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन (AIBEU) के महासचिव एवं निफ्टू के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण गिरी के संरक्षण में आयोजित की गई। टूर्नामेंट का सफल संचालन आयोजन समिति के अरुण मांधे, दिनेश कुर्रे, जितेंद्र भंडारी, रघुवीर विश्वकर्मा, अजीत गिरी, मनीष पाटिल, सचिन मारोठिया एवं नीरज सिंह द्वारा किया गया।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में यूनियन पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। जिनमें यूनियन अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष सोनी, कोषाध्यक्ष विशाल वाणी, संगठन सचिव राजमल बैरागी, कार्यालय मंत्री योगेश देवस्कर सहित धर्मेंद्र कुमार, दीपक चौरसिया, जयप्रकाश चौधरी, नीरज गुप्ता, मनीष सराठे, सुखराम कास्दे, सुशीलकांत गोहला, कमलेश पाल, रावेंद्र तिवारी एवं अविनाश अड़कने का उल्लेखनीय योगदान रहा।
समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं कर्मचारियों में आपसी भाईचारा, अनुशासन एवं टीम भावना को मजबूत करती हैं। आयोजन समिति ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करने
की बात कही।
