*पटेल निवास पर श्रीमद् भागवत कथा और नौ दिवसीय शतचंडी यज्ञ का भंडारे के साथ समापन*
*पटेल निवास पर श्रीमद् भागवत कथा और नौ दिवसीय शतचंडी यज्ञ का भंडारे के साथ समापन*
संतोष योगी की खबर 99932 68143
महू-इंदौर- मध्यप्रदेश मीणा समाज उपाध्यक्ष जुगनू जादवसिंह धनावत ने बताया ग्राम कांटाफोड़ पटेल निवास पर श्रीमद् भागवत कथा और नौ दिवसीय शतचंडी यज्ञ का भंडारे के साथ समापन। श्रीमद भागवत कथा का वाचन अयोध्या के महाराज पंडित दिलीप शास्त्री जी ने अपने मुखारविंद से करवाया। नौ दिवसीय शतचंडी यज्ञ महाराज दीनदयाल परसाई ने करवाया। मुख्य जजमान आयोजक पूर्व विधायक खातेगांव गणपत पटेल सपत्नीक, रमेश पटेल सपत्नीक योगेश पटेल सपत्नीक,केदार पटेल और परिवार जनों ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर हजारों धर्म प्रेमी जनता ने कथा मे भाग लेकर का आनंद लिया। कथा को सफल बनाने में विशेष रूप बद्रीलाल पटेल, कन्हैयालाल पटेल, नर्मदाप्रसाद पटेल, छोटेलाल पटेल, मोतीलाल जारवाल, इंदरसिंह पटेल, सुनील पटेल, रामअवतार पटेल, लोकेश धनावत, विजयराज पटेल, उमेश सतावन, और साथीजन ने व्यवस्था में अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया।
