*CIO भोपाल द्वारा वार्षिक खेल दिवस का सफल आयोजन, खेल और तहज़ीब के तालमेल से बच्चों ने जीता दिल*

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

25 जनवरी, 2026 (भोपाल) : बच्चों के सर्वांगीण विकास और उन्हें स्वस्थ व जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यरत चिल्ड्रन इस्लामिक आर्गेनाईजेशन (CIO) द्वारा आज क्रिसेंट क्लब में वार्षिक खेल दिवस "स्पोर्ट्स डे" का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने न केवल अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया बल्कि, अनुशासन और टीम भावना की अनूठी मिसाल पेश की। 

 

कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र क़ुरआन की आयतों से हुई। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि डॉ. सय्यद शाहिद अली साहब द्वारा बच्चों को मोटीवेट किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह पूर्ण भागीदारी की। बच्चों को उन्हें अभिवावकों द्वारा मोटीवेट किया गया। 

 

 CIO भोपाल के मुख्य संरक्षक जनाब अतहर बेग साहब ने CIO के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास भरते हैं और उन्हें चुनौतियों का सामना करना सिखाते हैं। CIO बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से शशक्त बनाने के लिए इस तरह के आयोजन करती रहती है। 

 

कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को मैडल व सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंत में उन सभी स्वयंसेवकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।