वसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

 

भोपाल।

तुलसी साहित्य अकादमी जिला इकाई भोपाल द्वारा वसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मोहन तिवारी ‘आनंद’, राष्ट्रीय अध्यक्ष, तुलसी साहित्य अकादमी ने की।

गोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. रामशंकर भारती (झांसी), विशेष अतिथि डॉ. राज गोस्वामी (दतिया) तथा सारस्वत अतिथि डॉ. उमेश शिरीष (सुल्तानपुर) रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अशोक तिवारी ‘अमन’, अध्यक्ष, तुलसी साहित्य अकादमी जिला इकाई भोपाल द्वारा किया गया।

काव्य गोष्ठी हेतु लगभग 50–52 कवियों ने सहभागिता के लिए नाम प्रस्तावित किए थे, किंतु अपरिहार्य कारणों से 28 कवियों द्वारा ही काव्य पाठ संपन्न हो सका।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. संध्या शुक्ल ‘मृदुल’ द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। ‘पहले आओ–पहले पाओ’ की तर्ज पर सर्वप्रथम निराला पाठक (रांची) ने रचना पाठ किया।

इसके पश्चात अनेक कवियों ने देशभक्ति एवं बसंत ऋतु पर आधारित प्रभावशाली रचनाएं प्रस्तुत कीं।

डॉ. संगीता भारद्वाज ‘मैत्री’ (भोपाल) ने वीरों के शौर्य पराक्रम पर आधारित रचना सुनाई।

डॉ. संध्या शुक्ल ‘मृदुल’ (मंडला) ने बसंत ऋतु की सौंदर्यमयी छटा को शब्दों में पिरोया।

राजेंद्र शर्मा ‘राही’ (भोपाल) ने सामाजिक यथार्थ पर सशक्त प्रस्तुति दी।

लखनऊ से डॉ. खालिद हुसैन सिद्दीकी, जबलपुर से अनुराधा गर्ग ‘दीप्ति’, भोपाल से संतोष सोनी ने तिरंगे की गौरवगाथा प्रस्तुत की।

कर्नल गिरिजेश सक्सेना (भोपाल), रघुराज सिंह ‘कर्मयोगी’ (कोटा), डॉ. संध्या निगम (झांसी), डॉ. शिव कुमार दीवान (भोपाल), राजेश कुमार सोनार (बिलासपुर), ऊषा सक्सेना (मुंबई), जलेश्वरी वस्त्रकार (बिलासपुर) तथा डॉ. राजेश तिवारी (भोपाल) सहित अन्य कवियों ने भी सराहनीय काव्य पाठ किया।

कार्यक्रम के संचालक डॉ. अशोक तिवारी ‘अमन’ ने स्वयं भी बसंत पर आधारित काव्य प्रस्तुति दी।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. मोहन तिवारी ‘आनंद’ ने साहित्य की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए एक भक्ति गीत एवं एक बसंत गीत प्रस्तुत कर गोष्ठी को गरिमा प्रदान की।

अंत में तुलसी साहित्य अकादमी के महासचिव डॉ. शिव कुमार दीवान ने सभी अतिथियों, कवियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।