रहटगांव में मानवता की मिसाल: बाबू ठाकुर ने नहर में तैर रही गौ माता को बचाया

भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532

रहटगांव।मानवता और करुणा का अनुकरणीय उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब रहटगांव क्षेत्र में नहर में तैर रही एक काली गौ माता को बाबू ठाकुर ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना शाम लगभग 6:00 बजे की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहर में गौ माता को तैरते हुए देख बाबू ठाकुर ने बिना किसी सहायता के अकेले ही साहस दिखाया। उन्होंने एक मोटी बरत रस्सी की सहायता से रस्सी को गौ माता के ऊपर डाला और सूझबूझ के साथ रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनके प्रयास सफल रहे और गौ माता को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यह रेस्क्यू नहीं किया जाता तो रात के समय ठंड बढ़ने के कारण गौ माता को भारी नुकसान हो सकता था। रेस्क्यू के बाद गौ माता पूर्ण रूप से सुरक्षित पाई गई।

बाबू ठाकुर के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रवासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे मानवता व गौ रक्षा का सच्चा परिचय बताया। यह घटना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है कि संवेदनशीलता, साहस और तत्परता से किसी भी प्राणी की रक्षा संभव है।