तैलिक साहू अधिवक्ता निर्देशिका ‘संदर्भ मध्यप्रदेश’ का होगा विमोचन देश के 1515 सामाजिक अधिवक्ताओं की जानकारी वाला पहला दस्तावेज तैयार
तैलिक साहू अधिवक्ता निर्देशिका ‘संदर्भ मध्यप्रदेश’ का होगा विमोचन देश के 1515 सामाजिक अधिवक्ताओं की जानकारी वाला पहला दस्तावेज तैयार
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल/अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री रमेश के साहू एडवोकेट द्वारा मध्यप्रदेश के तैलिक साहू समाज के अधिवक्ताओं की जानकारी को संकलित करते हुए ‘संदर्भ मध्यप्रदेश’ एडवोकेट डायरेक्टरी 2025-26 का निर्माण किया गया है। इस महत्वपूर्ण अधिवक्ता निर्देशिका का विमोचन गुवाहाटी (असम) में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयदत्त क्षीरसागर के करकमलों से किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता भारत सरकार एवं सांसद श्री विवेक कृष्ण तनखा, राष्ट्रीय महासचिव श्री रामलाल गुप्ता, अपर महामंत्री डॉ. अरुण भस्मै तथा नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू द्वारा शुभकामना संदेश प्रेषित किए गए हैं।
श्री रमेश के साहू एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एडवोकेट डायरेक्टरी में देशभर के 1515 अधिवक्ताओं की विस्तृत जानकारी संकलित की गई है। यह सामाजिक स्तर पर तैयार की गई देश की प्रथम अधिवक्ता बुकलेट है, जिसके माध्यम से समाजजन स्वजातीय अधिवक्ताओं से संपर्क स्थापित कर सकेंगे एवं आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय संगठन द्वारा इटारसी निवासी श्री रमेश के साहू एडवोकेट को विधि एवं एडवोकेट प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त करते समय अधिवक्ताओं की डायरेक्टरी प्रकाशित करने की अपेक्षा की गई थी, जिसे उन्होंने अल्प समय में पूर्ण कर संगठन को समर्पित किया है।
डायरेक्टरी के प्रकाशन पर संरक्षक श्री बटन लाल साहू, डॉ. हेमराज साहू, रामलाल साहू रहटी, पूर्व अध्यक्ष ताराचंद साहू, उपाध्यक्ष शिवदयाल सिमरैया, ओमप्रकाश साहू (इंदौर), महासचिव रमेश साहू (बैरसिया), महिला अध्यक्ष श्रीमती आभा साहू, युवा अध्यक्ष कमलेश साहू (रहली), हितेश साहू (उदयपुरा) सहित मध्यप्रदेश के अनेक सामाजिक बंधुओं ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए श्री साहू के सामाजिक समर्पण की सराहना की है।
एडवोकेट डायरेक्टरी के प्रकाशन में श्री सुबोध कठर एडवोकेट एवं श्री ऐश्वर्य पार्थ साहू एडवोकेट (हाईकोर्ट, जबलपुर) का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा।
