रायसेन: ग्राम थाना में 1 फरवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह का आयोजन

 

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

जिला रायसेन की तहसील गौहरगंज अंतर्गत ग्राम थाना में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन संत गुरु रविदास वेलफेयर फाउंडेशन समिति के तत्वावधान में रविवार, 1 फरवरी 2026 को किया जा रहा है।

समिति के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे गुरु रविदास जी की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण से होगा। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया जाएगा तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा भजन प्रस्तुति का आयोजन भी किया जाएगा।

आयोजकों ने गुरु रविदास जी के अनुयायियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के समता, ज्ञान और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी लक्ष्मी नारायण जाटव द्वारा निभाई जा रही है।

कार्यक्रम स्थल: ग्राम थाना, तहसील गौहरगंज, जिला रायसेन (मध्य प्रदेश)